मिली जानकारी के अनुसार, सोनो थाने के मुड़बरों गांव के समीप नक्सलियों व ग्रामीणों के बीच शनिवार शाम गोलीबारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गश्ती दल मुड़बरों गांव की ओर कूच कर ही रहा था तभी घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। अचानक किए गए इस हमले में चार जवानों के मौके पर ही मारे जाने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही झाझा के एसडीपीओ राकेश कुमार सिन्हा, जमुई के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं।
22 अगस्त, 2009
बिहार में नक्सली हमले में चार जवान शहीद
बिहार के जमुई जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में पुलिस के चार जवानों की मौत हो गई है। पुलिस के गश्ती दल पर नक्सलियों ने यह हमला जिले के सोनो थाना अंतर्गत सोनो बाजार के समीप शनिवार रात लगभग 8:30 बजे के करीब किया। पुलिस दल पर हमले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। हालांकि अभी तक हमले की इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...