सीबीआई और राज्य भ्रष्टाचार निरोधी अधिकारियों से उच्च दर्जे के भ्रष्टाचार से आक्रामक तरीके से निपटने के लिए कहते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह धारणा बदलनी चाहिए कि ‘बड़ी मछलियाँ’ सजा से बच जाती हैं।
सीबीआई और राज्य भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के एक अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने का कोई एक इलाज नहीं है, इससे कई स्तरों पर लड़ा जाना है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि उच्चस्तरीय भ्रष्टाचार से आक्रामकता के साथ निपटा जाना चाहिए। त्वरित जाँच महत्वपूर्ण और जरूरी तो है लेकिन दोषियों को सामने लाने के लिहाज से यह पर्याप्त नहीं है। मुकदमे तेजी से निपटाए जाने चाहिए और फैसले जल्दी से जल्दी दिए जाएँ। इस मकसद को पाने के लिहाज से मुकदमा दो साल के भीतर पूरा होना चाहिए ताकि अपराधियों को तीन साल की अवधि के भीतर सजा दी जा सके।
प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि सरकार ने हाल ही में 71 नई सीबीआई अदालतें शुरू करने का फैसला किया है और उम्मीद है कि ये आदर्श अदालतों की तरह कामकाज करेंगी, दिन प्रतिदिन की कार्यवाही करेंगी और गैरजरूरी स्थगनों से बचेंगी।
उन्होंने कहा कि दुनिया भारतीय लोकतंत्र का, इसके बहुलवादी और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का, स्वतंत्र न्यायपालिका का, स्वतंत्र प्रेस का, आजादी और शांति के लिए प्रतिबद्धता का तथा इसके उचित एवं समावेशी विकास के अनुसरण का सम्मान करती है।
सिंह ने कहा लेकिन हमारे देश में व्याप्त भ्रष्टाचार हमारी छवि को धूमिल करता है। यह निवेशकों को भी हतोत्साहित करता है, जो निष्पक्ष और पारदर्शी समझौते चाहते हैं। देश के विकास और इसके वैश्विक अर्थव्यवस्था में शामिल होने के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी एवं संसाधनों के इस्तेमाल में भ्रष्टाचार बाधा बना हुआ है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...