17 जुलाई, 2009
एपीपी के पारिश्रमिक को लेकर विधि सचिव तलब
पटना उच्च न्यायालय ने पूर्व में दिये गये निर्देश के बाद भी सरकार के हलफनामा नहीं दायर करने पर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जतायी। न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी की पीठ ने विधि सचिव को पुन: एक सप्ताह का समय देते हुए कहा यदि अगली तिथि तक जवाब नहीं मिला तो विधि सचिव को स्वयं कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा। पटना उच्च न्यायालय के अपर लोक अभियोजकों ने याचिका दायर कर कनीय वकीलों से भी कम फीस दिये जाने पर आपत्ति जाहिर की है। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गयी कि विधि विभाग को पहले भी दो बार पत्र लिख कर अदालत के आदेश की जानकारी दी जा चुकी है। किन्तु अभी तक कोई जबाव नहीं मिल पाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि एपीपी को जूनियर से कम फीस देना संविधान की अनुच्छेद 14 का उलंघन है। मालूम हो कि 20 जनवरी से कनीय वकीलों को 6 सौ रूपये प्रतिदिन के हिसाब से पेशागत फीस मिल रहा है। साथ ही शपथ पत्र लिखने के लिए अलग से 2 सौ रूपया दिया जाता है जबकि उससे सीनियर(एपीपी) को प्रतिदिन सिर्फ 4 सौ रूपया प्रतिदिन मिल पाता है। फीस में असमानता को लेकर महाधिवक्ता पीके शाही ने राज्य सरकार से पहल की है किन्तु मामला अभी तक विचाराधीन है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...