स्वाइन फ्लू के शिकार की संख्या 63
स्वाइन फ्लू से शनिवार को देश में सात और लोगों की मृत्यु हो गई, जिसके साथ ही स्वाइन फ्लू का शिकार बने लोगों की संख्या 63 तक पहुँच गई है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने आज निजी अस्पतालों में एच1एन1 से पीड़ित लोगों के मुफ्त इलाज की घोषणा की।
महाराष्ट्र में आज स्वाइन फ्लू से चार और गोवा, तमिलनाडु और राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली में बीमारी के 44 और कर्नाटक में 42 नए रोगियों की पहचान हुई।
पुणे में 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने स्वाइन फ्लू के चलते दम तोड़ दिया। शहर में पिछले एक सप्ताह से बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थान बंद किए जा चुके हैं।
मुंबई में कल रात दो महीने के एक बच्चे और 12 वर्षीय लड़की की इसके चलते मौत हो गई। बीएमसी ने दोनों की मौत के लिए सिर्फ स्वाइन फ्लू को जिम्मेदार ठहराने से मना कर दिया है।
दूसरी ओर चेन्नई में भी स्वाइन फ्लू ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। व्यक्ति को 12 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गोआ में भी आज एक व्यक्ति ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों से दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 67 वर्षीय यह व्यक्ति कल ही बेंगलुरु से लौट कर तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था। व्यक्ति के नमूने जाँच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
राजस्थान के जयपुर में कल रात एक महिला की स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों से मृत्यु हो गई। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नरपतसिंह ने बताया कि महिला की एच1एन1 जाँच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। कनार्टक में आज स्वाइन फ्लू के 42 नए मामले सामने आए। प्रदेश सरकार ने आज बीमारी से पीड़ित सभी लोगों के निजी अस्पतालों में मुफ्त उपचार की घोषणा की है।
इस बीच असम के मुख्यमंत्री ने 18 वर्षीय एक लड़की की स्वाइन फ्लू से मृत्यु की मीडिया रिपोर्ट्स को नकार दिया। प्रदेश में चार लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है।
मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मौत की मीडिया रिपोर्ट्स तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज 44 और लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई। चिकित्सकों के अनुसार राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...