पाकिस्तान के पेशावर में एक कार में हुए विस्फोट में एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन के 2 आतंकियों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए.
रिमोट के जरिए विस्फोट
पेशावर पुलिस प्रमुख सिफवात घयूर ने पत्रकारों को बताया कि बम एक कार में लगा था, जिसे प्रतिबंधित संगठन अंसार-उल-इस्लाम संगठन का प्रवक्ता मुबीन अफरीदी चला रहा था. अफरीदी के साथ उसका एक दोस्त भी मारा गया. उन्होंने बताया कि कार जब पेशावर के हयाताबाद इलाके में थी, तभी किसी ने रिमोट कंट्रोल से बम विस्फोट किया.
वारदात के पीछे दुश्मनी मुमकिन
पुलिस प्रमुख ने कहा कि अफरीदी की प्रतिबंधित लश्कर-ए-इस्लाम संगठन से दुश्मनी थी और इस बात की आशंका को ‘अनदेखा’ नहीं किया जा सकता कि इसी संगठन ने अफरीदी को निशाना बनाया हो. घयूर ने कहा कि पुलिस ने हमले के बाद 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि घायलों में अधिकतर वहां से गुजर रहे नागरिक हैं. विस्फोट में कार पूरी तरह नष्ट हो गई.
रमजान के मौके पर सुरक्षा कड़ी
घयूर ने बताया कि रविवार से शुरू होने जा रहे रमजान माह को देखते हुए मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है. पेशावर के खबर इलाके पर नियंत्रण जमाने के लिए अंसार-उल-इस्लाम और लश्कर-ए-इस्लाम में लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...