देश के 63वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह 15 अगस्त को ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज लहराने का गौरव उन्हें लगातार छठीं बार हासिल हुआ।
लाल किले के लाहौरी गेट पर पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री एके एंटनी, रक्षा राज्य मंत्री एमएम पल्लम राजू और रक्षा सचिव प्रदीप कुमार ने किया।
सिंह के स्वागत के बाद रक्षा सचिव दिल्ली के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ओबराय का परिचय प्रधानमंत्री से कराया। फिर ओबराय प्रधानमंत्री को लेकर सलामी मंच पर गए, जहाँ तीनों सेनाओं और पुलिस के जवान उन्हें सलामी दी।
प्रधानमंत्री ने फिर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया, जिसमें थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना के अलावा दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और चौबीस-चौबीस जवान थे।
गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल अधिकारी और जवान सलामी मंच के नीचे राष्ट्रध्वज के सामने थे। गार्ड ऑफ ऑनर की कमान कमांडर गुरकीरतसिंह सेखों के हाथ में थी।
गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री मंच पर गए, जहाँ रक्षामंत्री, रक्षा राज्यमंत्री, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता, थलसेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल पीवी नाइक ने उनका अभिवादन किया। फिर दिल्ली के कमांडर प्रधानमंत्री को ध्वजारोहण के लिए लेकर गए और प्रधानमंत्री ने एक बार फिर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...