चुनावी हार और अंतर्कलह से जूझ रही भाजपा को ‘भगवा कांग्रेस’ बताते हुए उसके पूर्व नेता के एन गोविंदाचार्य ने आज कहा कि जनसंघ की तरह इसे भी समाप्त करके नये राजनीतिक विकल्प पर विचार होना चाहिए.
जनसंघ की तरह भाजपा को समाप्त कर दिया जाए
गोविंदाचार्य ने यहां कहा कि इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं जब पुराने उपकरण और मंच के नयी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं होने पर नये विकल्प पेश किये गए हैं. ऐसा ही एक उदाहरण जनसंघ का है जिसके विकल्प के रूप में भाजपा को पेश किया गया था. उन्होंने कहा कि मैं इस संभावना से इंकार नहीं कर सकता कि जनसंघ की तरह भाजपा को भी समाप्त कर दिया जाए. इसमें भाजपा के अंदर से भी प्रयास हो सकते हैं. निकट भविष्य में ऐसी किसी संभावना के साकार होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आगे आगे देखिए होता है क्या.
आपस में लड़ रहे हैं भाजपा के सेनापति
भाजपा को राह प्रदान करने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध के बारे में सवालों के जवाब में पूर्व भाजपा नेता ने कहा कि संघ के 45 वर्ष से अधिक समय का नाता है और आज भी व्यापक संवाद बना हुआ है. संघ के नेताओं से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होती रहती है और उन्हें भी भरोसा है कि मैं अपने विवेक से चलने वाला व्यक्ति हूं. आडवाणी पर निशाना साधते हुए गोविंदाचार्य ने कहा कि आडवाणी कई बार कह चुके हैं कि शासन के दायित्व को पूरा करने के संदर्भ में विचारधारा अप्रासंगिक है. उनके नेतृत्व में पार्टी के सिपाही तो संघर्ष को तैयार है लेकिन सेनापति आपस में लड़ रहे हैं.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...