केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को सभी स्कूलों में हिन्दी पढ़ाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रभाषा को धाराप्रवाह ढंग से बोलने से देशभर के छात्रों को आपस में जोड़ने में मदद मिलेगी और एक बार भारत के ‘ज्ञान सृजन’ करने वाले देश के रूप में उभरने के बाद यह लोकभाषा बन जाएगी।
कपिल सिब्बल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा‘ हमारी शिक्षा प्रणाली में एक जैसी व्यवस्था (माट्स) को बदलकर हाई आर्डर थिंकिंग स्किल्स (हाट्स) के रूप में परिवर्तित किये जाने की जरूरत है। अभी हम ज्ञान प्राप्त करने वाले देश हैं लेकिन भविष्य में हमें ज्ञान का सृजन करने वाला देश बनना चाहिए।’
उन्होंने कहा‘हिन्दी को अन्य क्षेत्रीय भाषा के साथ पढ़ाया जाना चाहिए। कुछ छात्र अपनी मातृ भाषा में काफी अच्छे होते हैं। उन्हें अन्य भाषाओं का अध्ययन करना चाहिए।’
उन्होंने कहा‘हमें हिन्दी पर काफी ध्यान देना सुनिश्चित करने की जरूरत है। हिन्दी देशभर के छात्रों को आपस में जोड़ने के लिए जरूरी है। वैसे ही जैसे पूरे विश्व को जोड़ने में अंग्रेजी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...