जापान का दक्षिणी तट सोमवार को 6.8 तीव्रता के भूकंप से दहल गया। भूकंप का केंद्र टोक्यो से लगभग 1,600 किमी दूर इशीगाकी द्वीप था। भूकंप लगभग 11 किलोमीटर गहराई पर आया।
इशीगाकी के एक पुलिस अधिकारी नाओटो ओहताके ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से कुछ भी प्रभावित नहीं हुआ। बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति सुचारू चल रही है। जापान विश्व के भूकंप संवेदी इलाकों में प्रमुख है।
भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग के अनुसार इसका केंद्र ताईवान के पूर्वी किनारे पर हुआलेन से 188 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में 11 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
जापान के मौसम विभाग ने ताईवान से सटे पूर्वी चीन तट पर स्थित मियाकोजिमा द्वीप तथा अन्य छोटे द्वीपों में आए भूकंप से लगभग 20 इंच तक उठी सुनामी की लहरों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी।
जनवरी 1995 में देश में आए भूकंप से 6,400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पिछले सा 8 अगस्त को ताईवान में मोराकोट चक्रवाती तूफान के बाद आई बारिश और भूस्खलन से करीब 500 लोगों मौत के मुँह में समा गए थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...