पुणे में 36 वर्षीय एक महिला की स्वाइन फ्लू के कारण मृत्यु हो गई, जिससे देश भर में इस वैश्विक महामारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
देश में स्वाइन फ्लू का प्रसार जारी है। रविवार तक स्वाइन फ्लू के 152 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन मामलों के सामने आने के साथ देश भर में स्वाइन फ्लू से प्रभावित लोगों की संख्या 1707 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान बीना गोंजाल्विस के रूप में हुई है और देर रात उसकी मृत्यु पुणे स्थित ससून अस्पताल में स्वाइन फ्लू के कारण हुई।
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों के बाद महिला को 13 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस नए मामले के बाद पुणे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
पुणे में हुई 13 लोगों की मृत्यु के अलावा बेंगलुरु में 5 लोग स्वाइन फ्लू की वजह से काल के ग्रास बने हैं। इस वैश्विक महामारी के कारण अब तक अहमदाबाद, नासिक, रायपुर, बिलासपुर, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि मुंबई और वडोदरा में दो-दो लोग मौत के मुँह में समा गए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...