शिलांग की छवि को साफ सुथरे शहर के तौर पर प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में सरकार ने अगले महीने से भीख माँगने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
शहरी मामलों के मंत्री पॉल लिंगदोह ने कल रात कहा,‘सरकार ने भिखारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए भीख माँगने को सितंबर से अपराध की श्रेणी में रख दिया है। इसका उल्लंघन करने वालों पर शिलांग म्यूनिसिपल बोर्ड के तहत कार्रवाई की जाएगी।’
उन्होंने कहा कि यह शहर को सुंदर बनाने की दिशा में एक प्रयास है। इसके लिए ‘क्लीन शिलांग अभियान’ शुरु किया जा रहा है, जिससे शहर के खोए गौरव को फिर से वापस लाया जा सके।
पूर्वी खासी हिल्स के उपायुक्त को भिखारियों पर कड़ा कदम उठाने का आदेश दिया गया है। लेकिन अभी तक इसके लिए कोई भी दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
लिंगदोह ने कहा,‘शहर में अच्छी खासी संख्या में भिखारी और रास्ते पर रहने वाले लोग हैं। इसमें से कुछ वयस्क हैं, जिनका स्वास्थ्य बेहद खराब है। साथ ही साथ बहुत बड़ी संख्या में बच्चे भी हैं, जो शहर में यहाँ वहाँ घूमकर भीख माँगते हैं।’
गौरतलब है कि कैबिनेट को एक अध्यादेश लाकर 1973 में बने शिलांग म्यूनिसिपल कानून में संशोधन करना है। इसके प्रस्तावित संशोधन में भिखारियों और आम जनजीवन में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है।
लिंगदोह ने बताया कि यहाँ वहाँ थूकने वालों और अन्य अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माने की राशि को दस रुपए से बढ़ाकर 200 रुपया कर दिया जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...