सरकार ई-गवर्नेंस परियोजना के जरिए देश के सभी 469 रोजगार कार्यालयों का आधुनिकीकरण करने जा रही है। श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री हरीश रावत ने उद्योग चैंबर फिक्की द्वारा आयोजित ग्लोबल स्किल्स समिट को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
रावत ने कहा कि रोजगार एक्सचेंजों के आधुनिकीकरण से नौकरी तलाशने और नौकरी देने वालों को रोजगार संबंधित जानकारियाँ आसानी से मिल सकेंगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार विश्वस्तर का एक वेब पोर्टल बनाने जा रही है। इस पोर्टल पर उद्योग की कुशल कर्मचारियों की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही उपलब्ध कुशल लोगों का ब्यौरा भी पोर्टल पर मिलेगा।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए फिक्की के अध्यक्ष हर्षपति सिंघानिया ने कौशल विकास के लिए पाँच सूत्री एजेंडा सुझाया। उन्होंने आईटीआई के उन्नयन की योजना का पीपीपी माडल के आधार पर विस्तार कर 4,000 औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों (आईटीसी)को मुख्यधारा में लाने की जरूरत पर बल दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए योजना आयोग के सदस्य नरेंद्र जाधव ने कहा कि देश में 15 से 29 आयु वर्ग के लोगों में सिर्फ दो प्रतिशत लोगों को ही वोकेशनल ट्रेनिंग मिली है। वैश्विक स्तर पर यह निचला आँकड़ा है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा देश जो आर्थिक महाशक्ति बनना चाहता है, उसके लिए यह आँकड़ा चिंता का विषय है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...