अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को नाटो सैन्य मुख्यालय के बाहर एक कार बम हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 14 लोग घायल हो गए। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने दी।
शहर के बीचोंबीच राष्ट्रपति भवन और भारतीय दूतावास के करीब यह हमला हुआ। इस जोरदार धमाके के बाद विस्फोट स्थल की सड़क पर खून ही खून फैल गया और लोग घायलावस्था में पड़े दिखाई दिए। घायलों में कई बच्चे शामिल हैं जो नाटो के द्वार के बाहर विदेशियों को गोंद बेच रहे थे।
नाटो मुख्यालय उसी मार्ग पर स्थित है, जहाँ अमेरिकी दूतावास और राष्ट्रपति भवन है। पास ही अफगानिस्तान का परिवहन मंत्रालय भी है।
नाटो नीत अभियान की अमेरिकी प्रवक्ता एलिजाबेथ मेथियस ने कहा कि विस्फोट नाटो के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के द्वार के निकट हुआ।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद जहीर अजीमी ने बताया कि विस्फोट स्थल के आसपास कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हताहतों की संख्या ज्ञात नहीं है। अजीमी ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है।
घटनास्थल पर मौजूद एपी के संवाददाता ने बताया कि नाटो के मुख्यालय में कई बड़े सीमेंट के ब्लॉक बने हैं और दरवाजे इस्पात के हैं, जिसके चलते कोई भी अंदर नहीं जा सकता। ऐसा प्रतीत होता है कि बम हमलावर अवरोधकों को नहीं लांघ सका। इस वजह से नाटो मुख्यालय को काफी कम नुकसान पहुँचा होगा।
इस जोरदार विस्फोट से राजधानी दहल गई और आकाश में धुँआ छा गया। काबुल में अंतरराष्ट्रीय महत्व के ठिकाने पर यह हमला ऐसे समय हुआ जब देश में राष्ट्रपति पद तथा प्रांतीय परिषद के चुनाव होने में एक सप्ताह से भी कम समय शेष रह गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...