एक युवक हिरासत में
बिहार की राजधानी के एक्जीबिशन रोड पर हुयी घटना की आंच अभी पूरी तरह ठंडी भी नहीं पड़ी कि पालीगंज बाजार में बुधवार की दोपहर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी है। युवती निर्वस्त्र अवस्था में ही लगभग सौ मीटर तक बदमाशों के पीछे दौड़ती रही। सैकड़ों तमाशबीनों में से किसी ने भी बदमाशों को दबोचने की चेष्टा नहीं की। वहीं इस मामले में देर रात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवती ने भी इसकी पहचान कर ली है। राजधानी के एक्जीविशन रोड की घटना की पुनरावृत्ति करते हुए बदमाश बुधवार को सीमा कुमारी (काल्पनिक नाम) को मोबाइल ठीक करने के बहाने देसी शराब भट्ठी के बगल स्थित एक निर्माणाधीन मार्केट में ले गये। सीमा ने बताया कि वहां आधा दर्जन अपराधियों ने उसकी आंख पर कपड़ा बांधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों के छोड़ने के बाद वह निर्वस्त्र अवस्था में ही कपड़ा हाथ में लेकर पानी टंकी तक बदमाशों पीछे दौड़ती रही। पानी टंकी के पास कपड़ा पहनकर युवती बदहवास स्थिति में थाने पहुंची। सैकड़ों लोग सरेआम हुई इस घटना को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस सीमा को लेकर बाजार में बदमाशों की तलाश में दौड़ती रही। युवती ने बताया कि वह पटना से अपने घर अरवल के रामनगर जा रही थी। पालीगंज में वाहन आने में देर होने की वजह से वह बस स्टैंड पर ही मौजूद थी। इसी बीच बदमाश मोबाइल ठीक कराने के नाम पर उसे फुसला कर निर्माणाधीन मार्केट ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने सामने आने पर सभी अपराधियों को पहचान लेने का दावा किया है। पुलिस पूछताछ के लिए कई युवकों को थाने लायी, लेकिन निर्दोष पाये जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सरेआम इस तरह की घटना के बाद पालीगंज में सनसनी फैल गयी है। डीएसपी अरविन्द ठाकुर ने थाना में युवती से पूछताछ की। वहीं कुछ लोग युवती के चरित्र को संदिग्ध बताते हुए अक्सर बाजार में घूमने की बात बता रहे हैं। युवती अभी पालीगंज थाने में है। पुलिस ने बताया कि उसकी मेडिकल जांच करायी जायेगी। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। देर रात पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। युवती उसे पहचानने का दावा कर रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
नेपाल सरकार ने अप्रवासी नेपालियों को दस साल का वीजा देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हें एक विशेष पहचान पत्र भी मुहैया कराया जाएगा। वि...
-
तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा के अगले अवतार पर चीन की नजरें जमी हुई हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि चीन 11वें पंचेन लामा की तर्...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पुलिस जिला नवगछिया के एसपी पंकज कुमार राज ने सोमवार की रात बिहपुर के अमरपुर में हुई अपराधियों एंव सैप दंपती के बीच घटित घटना को काफी साकारात...
-
हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस में शनिवार रात सेना के एक कैप्टन व तीन जवानों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इन लोगों ने बरेली से ...
-
स्वाइन फ्लू ने छह और लोगों को अपना शिकार बना लिया है। इनमें से चार मौत अकेले बेंगलूर और एक-एक पुणे व मुंबई में दर्ज की गई। इसके साथ ही देश भ...