सामूहिक बलात्कार मामले में अदालत ने सुनाई सजा
दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2003 में यहाँ दिल्ली विश्वविद्यालय की 17 वर्षीय एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित प्रेसीडेंट्स बॉडीगार्ड (पीबीजी) के दो निलंबित सदस्यों को शनिवार को सश्रम उम्र कैद की सजा सुनाई।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसके सरवरिया ने सामूहिक बलात्कार के दोषी पाए गए हरप्रीतसिंह और सत्येंद्रसिंह को उम्रकैद की अधिकतम सजा सुनाई। अन्य अंगरक्षकों कुलदीपसिंह और मनीष कुमार को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्हें सामूहिक बलात्कार के आरोप में तो छोड़ दिया गया, लेकिन लूट के लिए दोषी पाया गया।
यह घटना उस समय घटी थी, जब दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अपने साथी आशीष के साथ छह अक्टूबर 2003 को राष्ट्रपति भवन परिसर के पीछे बुद्ध जयंती पार्क में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के एक कार्यक्रम को देखने गई थी।
चारों दोषियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ लूटपाट की। इसके बाद हरप्रीत और सत्येंद्र ने उसके साथ बलात्कार किया, वहीं अन्य दो ने आसपास नजर रखने का काम किया। इन चारों को पाँच दिन पहले इस मामले में दोषी ठहराया गया था। चारों दोषी वर्ष 2003 में गिरफ्तारी के बाद से ही न्यायिक हिरासत में हैं।
अभियोजन पक्ष ने पीड़िता और उसके साथी सहित 25 गवाहों से पूछताछ की थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार दोषियों ने पहले छात्रा के मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके बाद छात्रा को पार्क में एक एकांत स्थान पर ले गए और उसके साथ लूटपाट की। बाद में उनमें से दो ने उसके साथ बलात्कार किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...