स्वाइन का कहर शनिवार को और तीन लोगों पर टूटा। गोवा में जहाँ संदिग्ध मरीज की मौत हो गई, वहीं इसबेरहम बुखार ने पुणे में एक वृद्ध को अपना शिकार बना लिया। इसी तरह चेन्नई में एक 45 वर्षीय व्यक्ति कीजिंदगी उससे हमेशा के लिए रूठ गई। इसी के साथ तमिलनाडु में फ्लू से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर तीन होगई है।
पणजी के एक निजी अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार शिव मूर्ति (67) शुक्रवार को बैंगलुरु से आया था और तेज बुखार के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहाँ उसकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह उसकी मौत हो गई।
राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. जोस डी सा ने कहा कि एच1एन1 की जाँच के लिए मूर्ति के नमूने दिल्ली भेजे गए हैं और रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
उन्होंने बताया कि मूर्ति ब्रोंको न्यूमोनिया से पीड़ित थे और इसके पहले बैंगलुरु के एक अस्पताल में दाखिल थे।
पुणे में मृतकों का आँकड़ा 20 हुआ : शहर में शनिवार को एक 60 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही यहाँ स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 20 तक पहुँच गई।
अधिकारियों ने बताया कि बबन हंगूल को गंभीर हालत में 19 अगस्त को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों को इस बीच यह फैसला लेना है कि सोमवार से स्कूल कॉलेजों को खोला जाए या नहीं।
स्वाइन फ्लू के कहर के चलते शैक्षणिक संस्थान एक सप्ताह से बंद हैं। पुणे में इस बीमारी से पहली मौत तीन अगस्त को हुई थी और ए एच1एन1 विषाणु से देश में सबसे अधिक लोग यहीं मारे गए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...