देश में स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे खतरे पर गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर भय का माहौल नहीं बनने देना चाहिए।
सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कैबिनेट बैठक में देश में स्वाइन फ्लू की स्थिति पर प्रस्तुतिकरण दिया। इसके बाद इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई ।
स्वाइन फ्लू की स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि वे जनता का विश्वास बहाल करने का प्रयास करें और यह सुनिश्चित करें कि भय का माहौल नहीं बनने पाए।
समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के समक्ष यह बड़ी समस्या है और सरकारी क्षेत्र इससे निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
बैठक के बाद आजाद ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। केन्द्र और राज्य सरकारें हरसंभव कदम उठा रही हैं। पिछले एक सप्ताह से हम सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए स्थान आरक्षित कर रहे हैं। हम कुछ निजी प्रयोगशालाओं को भी जाँच के काम में लगा रहे हैं।
आजाद ने कहा कि जिन लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं, केवल उन्हें ही मास्क पहनना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को लगता है कि उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं, उसे सर्दी-जुकाम एवं खाँसी है तो उसे घर बैठना चाहिए। बाहर निकलकर अन्य लोगों से घुलना-मिलना नहीं चाहिए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...