पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के करीबी रहे पूर्व विधायक सूरज लाल गुप्ता की 80 वर्षीय विधवा प्रेमा देवी को पेट भरने के लिए गोंडा की सड़कों पर भीख मांगना पड़ रहा है।
बेटे द्वारा घर से निकाल दिए जाने के बाद प्रेमा देवी दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। जिला महिला अस्पताल में पत्रकारों ने उन्हें भीख मांगते हुए देखा। प्रेमा देवी ने पत्रकारों से कहा कि उनका बेटा उनसे कोई संबंध नहीं रखना चाहता है। उसने उन्हें घर से निकाल दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में पति की मौत के बाद उनके बेटे का व्यवहार अचानक बदल गया। कुछ समय पहले पुश्तैनी घर बेचने का जब उन्होंने विरोध किया तो उसने (बेटे) ने उन्हें (प्रेमा देवी) घर से चले जाने को कहा।
प्रेमा देवी की पुनर्वास के लिए पत्रकारों ने जिला प्रशासन से सम्पर्क किया। गोंडा के अपर जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने मंगलवार को बताया कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य हुआ कि विधायक की विधवा सड़कों पर भीख मांग रही हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। पीड़िता की हरसम्भव मदद की जाएगी। जिले के मुख्य विकास अधिकारी रामदास ने कहा कि यह चिंता का विषय है। प्रशासन पीड़िता की मदद के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्पर्क करेगा।
प्रेमा देवी के पति सूरज लाल गुप्ता बलरामपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे अटल बिहारी बाजपेई के बहुत करीबी थे। वह बलरामपुर की उतरौली विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...