18 अगस्त, 2009
खगरिया के निजी क्लिनिकों पर कारवाई
खगरिया जिले में धड़ल्ले से निजी क्लिनिक खुल रहे है। वहीं, दिन प्रतिदिन इन क्लिनिक संचालकों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर मरीजों का शोषण भी किया जा रहा है। लेकिन, इन क्लिनिक पर एमसीआई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। फीस की बढ़ोत्तरी करने के बाद भी मरीजों की सुविधाओं में कोई विस्तार नहीं किया जा रहा है। यहां तक की शहर के कई प्रमुख क्लिनिकों में भी न्यूनतम सुविधा उपलब्ध नहीं है। इधर, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी सीएस डा. जगदेव मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की नजर इस ओर है। कहा कि फर्जी डिग्री के सहारे भी चिकित्सक क्लिनिक संचालित कर रहे है। इसको लेकर पूर्व सिविल सर्जन डा. यूसी मिश्र ने अभियान चलाया था। कुछ दिन के लिए फर्जी चिकित्सकों में हडकंप व्याप्त हो गया था। लेकिन, फिर स्थिति यथावत हो गयी। कहा कि सामाजिक मान्यता ऐसे क्लिनिक को हटाने में सबसे बड़ी बाधा है। जब तक लोगों में जागृति नहीं आयेगी, तब तक ऐसे क्लिनिक को बंद नहीं किया जा सकता है। इधर, जदयू के व्यवसायकि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश मेहता भी कहते है कि निजी क्लिनिक संचालित करने वाले चिकित्सक फीस वृद्धि कर रहे है। लेकिन, क्लिनिक पर मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार नहीं कर रहे है। कहा कि कई क्लिनिक पर तो मरीज के बैठने, आग बूझाने के यंत्र, पेयजल की सुविधा आदि तक उपलब्ध नहीं है। वहीं, एक चिकित्सक ने भी नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि अभी तक बिहार में निजी क्लिनिक को संचालित करने वाले एक्ट लागू नहीं है। इसलिए इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। जबकि डीएस ने कहा कि एमसीआई के मानकों को पूरा नहीं करने वाले क्लिनिकों पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी। उनकी माने तो एमसीआई ने निजी क्लिनिक को संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किये हुए है। जिसमें क्लिनिक पर मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने की शर्त भी शामिल है। वहीं, डीएम अभय कुमार सिंह ने कहा कि निजी क्लिनिक में मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिलना एक गंभीर मामला है। इसको लेकर वे शीघ्र सिविल सर्जन को विशेष निर्देश जारी करेगे। सुविधा बहाल नहीं करने वालों पर कार्रवाई को लेकर लिखा जायेगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...