तमिलनाडु में विधानसभा की पाँच सीटों के लिए हुए उपचुनाव में द्रमुक और कांग्रेस सभी सीटों पर विजयी रही। उपचुनावों का अन्नाद्रमुक और उसकी सहयोगी पार्टियों ने बहिष्कार किया था।
कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस करारी हार की ओर बढ़ रही है, जहाँ पाँच में से तीन सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा और जद (एस) का कब्जा हो चुका है।
विभिन्न राज्यों में 17 विधानसभा सीटों पर 18 अगस्त को चुनाव हुए थे और मतगणना आज हुई। तमिलनाडु और कर्नाटक में पाँच-पाँच सीट, उत्तरप्रदेश में चार, पश्चिम बंगाल में दो और मेघालय में एक विधानसभा सीट पर चुनाव हुए थे।
उत्तरप्रदेश में बसपा और रालोद ने क्रमश: मुरादाबाद और मुरैना सीटों पर जीत दर्ज की। बसपा बाकी के दो सीटों बिधुना और मलीहाबाद सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने बहुबाजार और सियालदह सीटों पर जीत दर्ज की जिस पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के कारण इस बार किसी उम्मीदवार को इन सीटों पर खड़ा नहीं किया।
मेघालय के एकमात्र लैतुमुखराह सीट पर राज्य के शिक्षा मंत्री अमपारीन लिंगदोह ने जीत दर्ज की जिन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी यूनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार को हराया।
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ने सभी पाँच सीटों पर जीत दर्ज की, जिसका विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक एवं उसके सहयोगी दलों एमडीएमके एवं पीएमके ने बहिष्कार किया था।
कर्नाटक से प्राप्त परिणामों के अनुसार जद (एस) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। रामनगर सीट पर उसका कब्जा बरकरार रहा। चेन्नापटना पर उसने कांग्रेस उम्मीदवार को शिकस्त दी। भाजपा ने चीतापुर (सुरक्षित) सीट पर जीत दर्ज की, जहाँ वाल्मीकि नायक ने केंद्रीय मंत्री मल्लिकाजरुन खड़गे के पुत्र प्रियंक एम खड़गे को 1600 मतों से मात दी।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शिखा मित्रा एवं स्वर्णो कमल साहा ने क्रमश: सियालदह एवं बोबाजार सीटों पर जीत दर्ज की।
तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजयकांत की पार्टी द्रमुक और अन्नाद्रमुक के विकल्प के तौर पर द्रविड़ पार्टी के रूप में उभरने में नाकाम रही और कम्बम सीट पर वह दूसरे स्थान पर रही।
आज की जीत से 234 सदस्यीय विधानसभा में द्रमुक की संख्या 98 हो गई है और बाहर से इसे समर्थन दे रही कांग्रेस की संख्या 35 हो गई है।
द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम करूणानिधि ने इस शानदार प्रदर्शन का कारण संप्रग सरकार और राज्य में उनकी सरकार की उपलब्धियों को बताया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...