पूर्व मंत्री जगदीश टाइटलर, मणिशंकर अय्यर, शंकरसिंह वाघेला, रामविलास पासवान उन 17 पूर्व मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने पॉश लुटियंस जोन में अवैध तौर पर सरकारी बंगलों पर कब्जा किया हुआ है। हालाँकि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा इन मामलों को संबंधित विभाग को सौंपा जा चुका है।
दस अगस्त 2009 के ताजा आँकड़ों के अनुसार 36 सरकारी इमारतों पर अवैध कब्जा था जिसमें पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस, कांशीराम राणा, कांतिसिंह और रामविलास पासवान शामिल हैं। इनमें से 19 को खाली कर दिया गया है।
सामान्य पूल के बंगलों पर अवैध कब्जा करने वाले पूर्व मंत्रियों और पूर्व सांसदों में विनोद खन्ना, सलीम इकबाल शेरवानी, चरणजीतसिंह अटवाल, एसएन जटिया, प्रियरंजन दासमुंशी, सुब्बुलक्ष्मी जगदीशन शामिल हैं।
यह मामले तब सामने आए जब सूचना का अधिकार कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने इस अधिनियम के तहत सरकारी इमारतों पर अवैध तौर पर काबिज लोगों से संबंधित जानकारी माँगी। इस सूची में उन्होंने उन लोगों के बारे में भी जानकारी माँगी थी, जो हाल के लोकसभा चुनावों के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं।
इससे पहले की सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांशीराम राणा का नाम अवैध तौर पर सरकारी इमारतों पर कब्जा करने वाले लोगों में शामिल था, लेकिन उन्होंने कहा कि वे परिसर खाली कर चुके हैं। 13 अगस्त 2009 को अपने जवाब में संपदा विभाग ने कहा था कि सूची में अपना नाम शामिल होने के संबंध में कांशीराम राणा के विरोध का जहाँ तक सवाल है तो अभी तक संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं मिला है।
अवैध तौर पर परिसर में रह रहे ऐसे लोगों से खाली हुई सरकारी इमारत को हासिल करने की प्रक्रिया और मौजूदा स्थिति के बारे में एक सवाल के जवाब में संपदा विभाग ने अपने पिछले जवाब में कहा था कि अवैध तौर पर कब्जा किए जाने की स्थिति में आवंटन को निरस्त करने और परिसर खाली करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसमें कहा गया है कि ऐसे सभी मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए वाद विभाग को सौंप दिया गया है। अवैध तौर पर कब्जा करने वालों में तेदेपा नेता येर्रन नायडू, रेणुका चौधरी, अखिलेश प्रसाद सिंह, तसलीमुद्दीन, सूर्यकांत पाटिल, जयप्रकाश नारायण यादव और सुभाष महरिया शामिल हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...