हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडि़या ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश मंजूर कर ली है. इसके साथ ही राज्य में समयपूर्व चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. हरियाणा मंत्रिमंडल ने राज्य विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने से सात महीने पहले ही 90 सदस्यीय विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की थी, जिसे मंजूरी मिल गई.
अन्य राज्यों के साथ होंगे हरियाणा के चुनाव
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सिफारिश की गई थी. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री करतार देवी की मौत के कारण मंत्रिमंडल की 17 अगस्त को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई थी. मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के साथ ही हरियाणा में भी अक्तूबर में चुनाव करने का समर्थन किया.
लोकसभा चुनाम में मिली थी भारी जीत
लोकसभा चुनाव में राज्य की दस में से नौ सीटों पर शानदार विजय से उत्साहित कांग्रेस ने राज्य की जनता से मिले प्रचंड समर्थन को भुनाने के लिए समयपूर्व विधानसभा चुनाव कराने का फैसला किया.
लोकसभा चुनाव में मिली थी विपक्ष को करारी हार
राज्य विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होना तय था, लेकिन ऐसा लगता है कि हुड्डा ‘कमजोर विपक्ष’ को संभलने का मौका दिए बिना विधानसभा में वापसी करना चाहते हैं. राज्य में इंडियन नेशनल लोकदल (इनलोद-भाजपा) को लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी, जबकि नवगठित हरियाणा जनहित कांग्रेस (भजनलाल) बसपा गठबंधन अभी अपनी जड़ें जमाने में लगा है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दौर का मतदान शुरू हो गया। चुना...
-
हरियाणा के झज्जर में पंचायत के तुगलकी फरमान से पैदा हुआ विवाद जारी है. रविवार को फिर एक पंचायत बैठी और फैसला लिया गया कि रविंदर के घरवालों क...
-
वायु सेनाध्यक्ष पी वी नाइक ने बुधवार को कहा कि कि देश की वर्तमान लड़ाकू विमान क्षमता चीन की एक तिहाई है और यह अपर्याप्त है। नाइक ने दक्षिण पश...
-
सदी के सबसे बड़े सूर्यग्रहण ने लोगों को रोमांचित कर दिया। तारेगन ा, वाराणस ी में डायमं ड रिं ग दिखाई द ी, वहीं चीन और जापान में भ ी लोगो ं न...
-
पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक और ताजा वाकया चर्चा में हैं. सादगी पसंद कलाम कोच्चि के एक प्राइवट मेडिकल ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत से ऊँट और घोड़े अपने देश ले जाना चाहते हैं। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के दौरान ओबामा राष्ट्रपत...
-
तेजी से बढ़ रहे नकली नोटों के चलन को रोकने की दिशा में इस्टर्न बिहार चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से रविवार को एक स्थानीय होटल...
-
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मजाक उड़ना पाकिस्तान में अब जुर्म करार दिया गया है। 14 साल की सजा हो सकती है। मोबाइल फोन द्वारा ...
-
गुरुवार की दोपहर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसडीओ आवास के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटी एलपीजी टैंकर के कारण नेशनल ह...
-
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शनिवार को मुंबई यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय मे...