24 अगस्त, 2009
मधुबनी पेंटिंग पर होगी आसियान देशों की छाप
मधुबनी पेंटिंग या कपड़ों में की गई कलमकारी अब बिहार और आंध्र से आने की बजाय फिलिपीन्स, इंडोनेशिया या थाईलैंड के जरिए आ सकती है। क्योंकि भारत 2013 से आसियान देशों से इन विशिष्ट हस्तशिल्पों के शुल्कमुक्त आयात की अनुमति देगा। मधुबनी और मिथिलांचल के गांवों के पेंटरों या आंध्रप्रदेश के कलाकारों के लिए वैश्विक बाजार ढूंढ़ने की बजाय 13 अगस्त को जिस भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है, उससे इस हस्तशिल्प के आयात पर छूट से इनके आयात को बढ़ावा मिलेगा। भारत ने जो शुल्क में छूट देने की पेशकश की है उसके मुताबिक कपड़ों पर की जाने वाली यह पारंपरिक पेंटिंग पर लगने वाला शुल्क दिसंबर 2013 तक घटकर शून्य हो जाएगा। फिलहाल इन पर 10 फीसदी शुल्क लगता है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...