बिहार के आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों के लोग अब गंगा जल पीएंगे। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से राज्य के जिन जिलों का शुरुआती चरण में चयन किया गया है, उनमें भोजपुर, भागलपुर, बक्सर, पटना और वैशाली शामिल हैं। सूबे के 15 जिलों में आर्सेनिक का प्रभाव पाया गया है, लेकिन तत्काल उन्हीं क्षेत्रों में गंगाजल की लिफ्टिंग हो सकती है जो गंगा नदी के किनारे बसे हैं।
बक्सर जिले के 130, पटना के 25, वैशाली के 45 गांवों के अलावा भागलपुर जिले के 200 से अधिक गांवों के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत उन्हीं गांवों का चयन किया गया है जो आर्सेनिक प्रभावित हैं। विभाग इन क्षेत्रों के जल नमूने की जांच पहले ही कर चुका है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए मल्टीविलेज स्कीम की स्वीकृति दी गई है।
भागलपुर जिले में सुल्तानगंज और नाथनगर प्रखंड के आर्सेनिक प्रभावित 86 तथा इसी जिले के कहलगांव व पीरपैंती प्रखंड के 141 गांवों का चयन किया गया है। मालूम हो कि सुल्तानगंज में गंगा का उत्तरवाहिनी बहाव है। सावन और भादो माह में यहां काफी संख्या में शिव भक्त जुटते हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि सुल्तानगंज में इस योजना के चालू हो जाने से श्रद्धालुओं को भी लाभ पहुंचेगा। भोजपुर में योजना का क्रियान्वयन शुरू किया गया है। बक्सर और पटना में अभी काम शुरू होना है। भागलपुर के सुल्तानगंज और नाथनगर की योजना पर 78.29 करोड़ की राशि खर्च होगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...