सऊदी अरब में स्वाइन फ्लू से एक भारतीय समेत तीन लोगों की और मौत हो गई। देश में इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 14 तक पहुँच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अन्य दो मृतकों में 28 वर्षीय एक महिला और 11 वर्षीय एक बालिका भी शामिल है। दोनों की मौत शुक्रवार को हुई जबकि भारतीय की मौत गुरुवार को हुई थी।
मंत्रालय ने कहा कि स्वाइन फ्लू के विषाणु के संक्रमण की गति में कमी आई है। सऊदी अरब में धार्मिक महीने रमजान के पास आने के साथ ही देश में निगरानी और उपचार संबंधी गतिविधियों में वृद्धि कर दी गई है। इस माह के दौरान सामान्य तौर पर विश्वभर से हजारों मुस्लिम मक्का की यात्रा पर आते हैं।
हालाँकि मक्का में बहुत से होटलों में फ्लू के डर से बड़ी संख्या में बुकिंग निरस्त हो रही है। इसी बीच सऊदी अरब के शासक अब्दुल्ला ने घोषणा की है कि स्वाइन फ्लू के सभी मरीजों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...