ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पुलिस गहनों की एक दुकान को लूटनेवाले सशस्त्र लुटेरों की जोर-शोर से तलाश कर रही है। इसे ब्रिटेन में हुई अभी तक की लूट की दूसरी सबसे बड़ी घटना कहा जा रहा है।
लूट की इस घटना में दो लुटेरों ने लंदन के बीचोंबीच एक संपन्न इलाके में एक दुकान से गहने और घड़ियाँ लूट लीं जिनकी कीमत लगभग चार करोड़ पाउंड यानि लगभग 320 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
लुटेरों ने लंदन के बांड स्ट्रीट स्थित ग्राफ ज्वैलर्स के कर्मचारियों को बंदूकें तानकर पहले डराया, फिर हवा में दो गोलियाँ चलाईं और इसके बाद कई गाड़ियों में लूट का सामान लादकर भाग गए।
हालाँकि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन लुटेरे बेशकीमती 43 गहने और घड़ियाँ ले गए। पुलिस ने अब सुरक्षा कैमरों से ली गई इस लूट की वीडियो रिकॉर्डिंग को जारी किया है।
पुलिस के फ्लाइंग स्क्वॉड के पाम मैस का कहना था, 'ये सुनियाजित लूट थी और इस दौरान कई वाहनों का इस्तेमाल किया गया ताकि लुटेरे भाग सकें।'
उनका कहना था, 'ये लोग बेहद खतरनाक थे, उन्होंने लंदन के व्यस्त इलाके में भागते हुए दो गोलियाँ भी दागीं।'
ग्राफ नाम के इस स्टोर की एक अन्य शाखा में वर्ष 2003 में भी लूट हुई थी और तब हुई लूट को उस समय की ब्रिटेन की सबसे बड़ी लूट बताया गया था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...