सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 1990 के दशक की शुरुआत में हुए चारा घोटाले के तहत फर्जी बीजकों का इस्तेमाल करके गुमला कोषागार से 13 करोड़ 69 लाख रुपये निकालने के आरोपी 42 लोगों को मंगलवार को दोषी करार दिया।
अदालत ने मुजरिम करार दिए गए 11 लोगों को तीन साल की कैद और 50 हजार से 25 लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई है। शेष 31 दोषियों को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी।
ए एच अंसारी की अदालत ने मामले के दो अभियुक्तों पूर्व पशुपालन अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिन्हा और एक अन्य व्यक्ति अजय वर्मा को बरी कर दिया। दोषी करार दिए गए लोगों में पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशकों जूनुल भेंगराज, डॉक्टर के एन झा, पूर्व सहायक निदेशक डॉक्टर के एम प्रसाद और एक अन्य पशुपालन अधिकारी डॉक्टर के बी लाल भी शामिल हैं। मुजरिम ठहराए गए अन्य लोगों में निचले दर्जे के सरकारी अफसर और चारा आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।
चारा घोटाले से सम्बन्धित 53 मामलों में से यह ऐसा 34वां मुकदमा है जिसमें अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया है। गौरतलब है कि साल 1991 में बिहार में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान 950 करोड़ रुपये का चारा घोटाला सामने आया था। लालू पर भी इस घोटाले से सम्बन्धित पांच मुकदमे चल रहे हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...