महिला की मौत, 24 जख्मी ,घायलों में आठ की हालत चिंताजनक
बिहार के नवादा जिले में सकरी नदी पर अंग्रेजों के जमाने का एक पुल मंगलवार को यकायक ध्वस्त हो गया। नतीजतन एक साथ छह वाहन नदी में गिर पड़े। महिला की मौत हो गई और 24 लोग जख्मी हो गए। घायलों में आठ की हालत चिंताजनक बताई गई है।
यह पुल वर्ष 1929 में बना था। बताया जाता है कि सुबह 11 बजे पुल से सड़क निर्माण कंपनी चड्ढा एंड चड्ढा के दो डंपर मौरंग लेकर नवादा से जमुई जा रहे थे। डंपर के पीछे एक जीप यात्रियों को लेकर पकरीवरावां जा रही थी। पुल के पाया नंबर 6-7 के बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बैल गाड़ी और यात्रियों से भरी गाड़ी से पास लेकर डंपर निकल ही रहा थे कि पुल ध्वस्त हो गया। डंपर, यात्रियों से भरी गाड़ी, बैल गाड़ी, मोटरसाइकिल और रिक्शा नदी में गिर गए। इसी दौरान पैदल गुजर रही कादिरगंज बाजार की महिला कालो देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि अन्य वाहनों में सवार तीस लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों को पीएमसीएच भेजा गया है। नदी में गिरे वाहनों को क्रेन से निकालने का प्रयास जारी है। एसपी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...