स्वाइन फ्लू ने अपना पांव पसारते हुए बेंगलूर में पहली बार एक शिक्षिका को अपना शिकार बनाया वहीं पुणे में आज इस बीमारी से एड्स के एक रोगी सहित पांच लोगों की मौत हो गई.
देश भर में स्वाइन फ्लू के शिकार लोगों की संख्या बढ़कर 23 हो चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भय का वातावरण नहीं बनाया जाना चाहिए और सरकार अपनी ओर से हरसंभव कोशिश कर रही है.
स्वाइन फ्लू से पुणे सबसे अधिक प्रभावित
बेंगलूर की शिक्षिका की पहचान 26 वर्षीय रूपा के रूप में हुई है जो एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उनका इलाज सेंट फिलोमेना अस्पताल में चल रहा था. उनकी मौत कल हुई. पुणे में आठ माह के बालक स्वाभिमान कांबले, 37 वर्षीय महिला अर्चना कोल्हे, 75 वर्षीय भारती गोयल, 70 वर्षीय पारूभाई शिंदे और एचआईवी पाजीटिव 44 वर्षीय प्रभाकर वारियागर की मौत हो गई. पुणे में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है.
दिल्ली में सामने आए 16 स्वाइन फ्लू के मामले
दिल्ली में सामने आए 16 मामलों में से 13 को आपसी संपर्क से रोग लगा है और तीन अन्य विदेश यात्रा से लौटे हैं. इन तीन में एक 14 साल का किशोर ब्रिटेन से,19 साल का किशोर चीन से और एक 17 साल का किशोर अमेरिका से लौटे हैं. बेंगलूर में सभी नौ मामले आपसी संपर्क के हैं ,इनमें से कोई विदेश से नहीं लौटा है. मंगलोर का एकमात्र रोगी भी विदेश नहीं गया था और उसे किसी रोगी से ही यह सौगात मिली है. इसी तरह गुड़गांव से जो मामला सामने आया है वह भी किसी रोगी के संपर्क में आने से हुआ है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...