सरकार द्वारा खेत ऋण माफी योजना के तहत ऋण माफ करने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों को मुआवजे के बतौर 10,000 करोड़ रुपए जारी किए जाने की संभावना है।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय एक आध महीने में उधार देने वाली संस्थाओं को 10,000 करोड़ रुपए जारी करने के बारे में विचार कर रहा है। यह राशि चालू वित्तवर्ष के आरंभ में ऋण माफी योजना के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों को दिए गए 5,000 करोड़ के अतिरिक्त होगा।
सरकार ने घोषणा की थी कि वह चालू वित्तवर्ष में उधार दाताओं को 15,000 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।
ऋण माफी योजना की घोषणा सरकार ने वर्ष 2008-09 के बजट में की थी, जिसे 30 जून 2008 तक लागू किया गया और जिससे बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर 71,000 करोड़ रुपए का बोझ आया, जिसे सरकार ने विभिन्न चरणों में भुगतान करने का वायदा किया था।
वर्ष 2008-09 के दौरान सरकार ने कृषि ऋण माफी और ऋण राहत योजना के मुआवजे के बतौर उधारदाता संस्था को कुल 25,000 करोड़ रुपए दिए थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...