गूगल का डूडल फॉर गूगल कॉन्टेस्ट
क्या आप पहली से दसवीं तक की किसी कक्षा में पढ़तेहैं? अगर हाँ तो आपके पास मौका है 1 लाख रु. जीतने का। गूगल बाल दिवस पर बच्चों के लिए एक कॉन्टेस्ट लेकर आ रहा है जिसमें भाग लेकर बच्चे जीत सकते हैं एक लाख रु. का इनाम।
आपने गूगल के होम पेज पर विशेष अवसरों पर बनने वाले अलग-अलग तरह के लोगो तो देखे ही होंगे। इस लोगो को डूडल भी कहा जाता है। गूगल ने हाल ही में स्कूल के बच्चों के लिए गूगल डूडल प्रतियोगिता की घोषणा की है जिसमें बच्चों को 14 नवंबर को लाइव होने वाले गूगल होम पेज के लिए गूगल का लोगो तैयार करना होगा।
प्रतियोगिता की थीम 'माय इंडिया' यानी मेरा भारत रखी गई है। आपको इस विषय पर एक गूगल डूडल तैयार करना है। कहने का मतलब है कि आपका लोगो भारत को दर्शाने वाला होना चाहिए जिससे आप निर्णायकों को प्रभावित कर सकें। आप भारत की संस्कृति, विज्ञान और तकनीक को भी अपना आइडिया बना सकते हैं।
भाग लेने वाले प्रतियोगियों में से जिसका डूडल निर्णायकों को भा जाएगा वो बाल दिवस के दिन गूगल के होम पेज पर लाइव होगा। इतना ही नहीं जीतने वाले बच्चे को मिलेगा 1 लाख का नकद पुरस्कार जिसे वो अपने स्कूल के तकनीकी विकास में देंगे और मिलेगा एक न्यू ब्रांड लेपटॉप।
छात्र www.google.co.in/doodle4google पर जाकर इस कॉन्टेस्ट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...