राष्ट्रीय महिला आयोग ने पटना में सरेआम कथित तौर पर एक महिला के कपड़े उतारे जाने की घटना पर दुख जताते हुए इस सिलसिले में बिहार सरकार से एक रिपोर्ट मांगी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा कि घटना की ‘टीवी फुटेज’ देखकर उन्हें दुख पहुंचा है और उन्होंने इस घटना के बारे में एक रिपोर्ट मांगी है. पटना में गुरुवार को सरेआम लोगों के एक समूह ने 22 वर्षीय एक महिला के कथित तौर पर कपड़े उतार दिये थे.
पुलिस ने बताया कि यह महिला झारखंड के जसीडीह की रहने वाली है. वह कथित तौर पर देह व्यापार में शामिल थी. पैसे के बंटवारे को लेकर राकेश नाम के एक संदिग्ध दलाल के साथ उसका झगड़ा हो गया था. महिला ने इसके बाद राकेश का मोबाइल लेकर उससे और अधिक पैसों की मांग करने लगी. इसपर, राकेश चिल्लाने लगा कि इस महिला ने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया है जिसके बाद लोगों के एक समूह ने इस महिला की पिटाई की और कथित तौर पर उसके कपड़े फाड़ दिये.
व्यास ने बताया ‘‘इस तरह की कोई घटना होने पर किसी भी व्यक्ति को पुलिस के पास जाना चाहिये था. लेकिन ऐसा किसी ने नहीं किया. मैंने आयुक्त और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिख दिया है कि उन्हें सावधानी बरतनी चाहिये कि इस तरह की घटनायें न हों.’’ इस घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस तरह के तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर एक उदाहरण स्थापित करें. उन्होंने कहा कि यदि वह कोई कार्रवाई करते हैं तो एक संदेश जायेगा कि सरकार इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त और स्वीकार नहीं करने जा रही है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...