पटना में गुरुवार को एक लड़की के साथ सरेआम हुई छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर विपक्ष ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया. विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उसे बैठे बिठाए राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा मिल गया है.
इंसाइनियत को शर्मसार करने वाली यह घटना गुरुवार को सामने आई थी. गुरुवार को जब पटना के एक्जीबिशन रोड पर जब लोगों की भारी चहलपहल थी, तभी वहां अचानक शोर-शराबा शुरू हो गया. एक लड़की भीड़ के बीच घिरी हुई थी और मनचले उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. लड़की को अकेली पाकर भीड़ बिल्कुल हैवान हो गई. लोग मनमानी कर रहे थे.
तमाशबीन बने रहे लोग
भीड़ में कुछ चेहरे ऐसे भी थे जिन्होंने इंसानियत का चोला उतार फेंका था. ये लोग लड़की को बचाने की बजाय मोबाइल से फिल्म उतारने में भी लगे थे. बदसलूकी की शिकार लड़की के साथ एक लड़का भी था, जो उसे अपनी भाभी बता रहा था. हालांकि, अभी इस बात की तस्दीक नहीं हो पाई है कि वाकई दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ता है. बाद में पुलिस ने गांधी मैदान थाने में दोनों से पूछताछ की और लड़के को गिरफ्तार कर लिया. पटना के आईजी नीलमणि के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल हैं. लड़का लड़की के लिए दलाली का काम करता था. पैसे को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था. गुस्से में लड़की ने लड़के का मोबाइल फोन छीन लिया. पुलिस के मुताबिक लड़की से कोई बदसलूकी नहीं हुई, उल्टे भीड़ ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, तस्वीरें पुलिस के इस दावे की पोल खोल रही है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...