30 जुलाई, 2009

लालगढ़ में जारी है खूनी खेल

पश्चिम बंगाल के लालगढ़ से खदेड़े गए नक्सलियों ने पैंतरा बदला है। केंद्रीय बलों की मौजूदगी के कारण आमने-सामने मुकाबला नहीं कर पा रहे नक्सली अब अपहरण कर लोगों का मार डाल रहे हैं। उनका निशाना ज्यादातर माकपाई होते हैं। उन्होंने पिछले करीब 40 दिनों में 40 लोगों का अपहरण किया, उनमें 19 की लाशें बरामद हो चुकी हैं। बुधवार की रात भी नक्सलियों ने एक स्थानीय माकपा नेता का कत्ल कर दिया। चार माकपाइयों का अपहरण कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक माकपा की स्थानीय समिति के सदस्य सागर सासमन की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। लालगढ़ थाना क्षेत्र के माकोली गांव निवासी सागर का शव खेतों में पड़ा मिला। सागर की पत्नी विद्या ने कहा कि बुधवार की रात तकरीबन 20 हथियारबंद लोग उसके घर आए और आवाज देकर उसके पति को बाहर बुलाया। दरवाजा नहीं खोलने पर उन लोगों ने खिड़कियां व दरवाजे तोड़ दिए। सागर को बांध कर अपने साथ ले गए। इसके बाद रात में गोलियों की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद घर से कुछ दूरी पर सागर की गोलियों से छलनी लाश पड़ी मिली।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार