17 जुलाई, 2009

मंडेला घर में ही मनाएंगे जन्मदिन


दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोध के प्रतीक और नोबेल पुरस्कार विजेता नेता नेल्सन मंडेला जोहांसबर्ग स्थित अपने आवास में 18 जुलाई को अपना 91वां जन्मदिन मनाएंगे।

'नेल्सन मंडेला फाउंडेशन' के संसाधन विकास प्रबंधक राथ रेन्सबर्ग ने कहा कि पहले की भांति वह यह दिन अपने घर पर दोस्तों, परिवार और कामरेडसों के साथ बिताएंगे। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने देश के लोगों और समूची दुनिया से मंडेला के योगदान को याद करने के लिए 67 मिनट दूसरों की सेवा में बिताने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि मंडेला ने अपने जीवन के 67 वर्ष आजादी की लड़ाई में झोंक दिए थे।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार