23 जुलाई, 2009
खाद व्यवसायी पर कातिलाना हमला
गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकन्दपुर चौक पर गुरुवार को खाद व्यवसाई दिलीप साह पर कातिलाना हमला किया गया। घायल व्यवसाई के ऊपर पांच गोलियां चलाई गईं जिनमें उन्हें दो गोलियां लगी हैं। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया है। व्यवसाई की पीठ में लगी गोली उसके गले में आकर फंस गई है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना पाकर गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत मंडल मेडिकल कालेज अस्पताल आकर घायल का बयान लेने का प्रयास कर रहे हैं। वारदात स्थल से पुलिस ने तीन खाली खोखे को बरामद किया है। थानाध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि घटना गुरुवार साढ़े चार बजे की है। जिस समय व्यवसाई के ऊपर गोली चली उस समय वह मकन्दपुर चौक स्थित बैंक के समीप अपनी दुकान पर ट्रक से खाद उतरवा रहे था। पुलिस ने बताया कि उसे पीछे से गोली मारी गई है। एक गोली पीठ व एक गोली बांह में लगी है। पुलिस घटना के पीछे जमीन विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश बता रही है। घायल की पत्नी इंदू देवी ने थानाध्यक्ष को बताया कि दो साल पहले दिसंबर माह में भी उसके पति को गोली मारी गई थी। मामले की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी लेकिन अनुसंधान में पुलिस ने नामजद कई आरोपियों को निर्दोष पाकर केस से बरी कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में ये बातें समाने आई हैं कि घायल व्यवसाई का दो कट्ठे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन जब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जाती तब तक कांड में संलिप्त लोगों के बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सकता। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...