30 जुलाई, 2009
एक सप्ताह में बदला नजर आएगा नवगछिया
नवनियुक्त एसपी पंकज कुमार राज ने गुरुवार को कार्यालय में थानाध्यक्षों के साथ बैठक में कहा कि पुलिसकर्मी वर्दी की कीमत जानें। एक सप्ताह के अंदर पूरा पुलिस जिला बदला-बदला नजर आना चाहिए। वहीं श्री राज ने सभी थानाध्यक्षों से थानों का मौखिक रूप से ब्योरा लेने के बाद कहा कि अब पुराने ढर्रे को छोड़ पुलिस एक एक अलग चेहरा लोगों के सामने लाये और वाहन चेकिंग पर खास नजर रखें। साथ ही ओवर लोडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें और बिना हेलमेट की मोटरसाइकिल चलाने वालों को भी नहीं बख्शे। वहीं उन्होंने पत्रकारों को अपनी कार्य शैली बताते हुए कहा कि नवगछिया शहर में टाईगर मोबाइल टीम का गठन किया जाएगा। शहर मे ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कर लोगों को जाम से निजात दिलाया जाएगा। बैंकों की सुरक्षा पर खास नजर रखा जाएगा। नवगछिया के महिला कालेज के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती कर मनचलों पर नजर रखा जाएगा। प्रत्येक सुबह 9:30 बजे उनकी बैठक थानाध्यक्षों के साथ होगी। जिसमें दैनिक विमर्श किया जाएगा। सूदूरवर्ती गांवों में अपराध नियंत्रण के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित किया जाएगा। गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आज एसपी ने नवगछिया शहर का भ्रमण किया एवं विभिन्न थानों का भी निरीक्षण किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
वयोवृद्ध माकपा नेता ज्योति बसु की हालत आज भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय माकपा नेता के इलाज के लिए...
-
पटना। बिहार में डॉल्फिन की संख्या बहुत तेजी से घटती जा रही है। भारत में करीब दो हजार डॉल्फिन हैं जिनमें से करीब 1300 के बिहार में पाई जाती...
-
पटना उच्च न्यायालय ने पूर्व में दिये गये निर्देश के बाद भी सरकार के हलफनामा नहीं दायर करने पर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जतायी। न्यायाधीश अजय...
-
भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी गर्मजोशी और आकषर्क व्यक्तित्व की बदौलत स्कूली बच्चों का दिल जीत लिया। ओबामा ने मु...
-
राजेश कानोडिया कहते हैं पक्षी राज गरुड़ का मनभावन क्षेत्र कोसी का किनारा होता है। तभी तो ये पक्षी प्रति वर्ष इस क्षेत्र में आकर विचरण करते ...
-
कांग्रेस प्रत्यासी सदानंद सिंह के अनुसार केन्द्र में मजबूत सरकार सिर्फ़ कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा मुद्दा विहीन है। जनता ने इस दफे अगर ...
-
सेवा निवृत शिक्षिका पंचा देवी(७५) के निधन पर श्राद्ध कर्म पश्चात बिहारी अतिथि सदन , नवगछिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान संतमत सत्सं...
-
उर्दू के नामचीन शायर अखलाक मुहम्मद खान शहरयार को 44वां ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की शुक्रवार को घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2008 के लि...
-
अतिक्रमण व सड़क किनारे सईकिल, मोटरसाईकिल एवं अन्य वाहन खड़ा करने के चलते नवगछिया शहर के विभिन्न चौराहों पर प्रतिदिन जाम लग जाता है। जाम हटने ...
-
बिहपुर प्रखंड के हरियो गांव में गुरुवार को एक बार फिर गोली एवं बमों की आवाज से थर्रा गया। हरियो गांव को एक बार फिर से अशांति की आगम झोकने के...