15 जुलाई, 2009
सूर्य के अलावा दिखेंगे बुध, शुक्र, मंगल व बृहस्पति ग्रह
सूर्य ग्रहण के दिन पटना में 43 प्रतिशत रोशनी की बात कही जा रही है। लेकिन टुकड़े-टुकड़े में बादलों के होने की वजह से यह पूरी तरह संभव नहीं भी हो सकता। बावजूद उस दिन अन्य कई ऐसी चीजें होंगी जिन्हें देखा जा सकता है। ये बातें आज बुधवार को अनुराग कुमार, परियोजना निदेशक, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र ने कहीं। वे पूर्ण सूर्य ग्रहण पर आयोजित स्कूली शिक्षकों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। लगभग पचास शिक्षक-शिक्षिकाओं की हिस्सेदारी में हुई इस कार्यशाला के दौरान श्री कुमार ने बताया कि बुध ग्रह जिसे देखना काफी मुश्किल होता है (चूंकि सूर्य के काफी नजदीक होता है), उसे इस दिन देखा जा सकता है। साथ ही शुक्र, मंगल व बृहस्पति ग्रह भी दिखेंगे। इनके अलावा पृथ्वी से सबसे चमकीले तारे सीरियस समेत अन्य कुछ तारे भी देखे जा सकेंगे। इतना ही नहीं, सूर्य ग्रहण के वक्त तापमान में आये बदलावों को अल्कोहल थर्मामीटर से नापा जा सकेगा। ग्रहण के समय सूर्य के चारों ओर का वातावरण यानी कोरोना भी मापा जा सकता है। अनुराग ने बताया कि कुत्ते भी अजीब व्यवहार करने लग जाते हैं, वे रो भी सकते हैं। पक्षी भी सूर्यास्त की सोच घोंसले में लौटने लग जाते हैं और फिर रोशनी होने पर निकल जाते हैं। ऐसी कई अन्य बातों की जानकारी अनुराग कुमार ने दी। वहीं पटना वीमेन्स कालेज के भौतिकीशास्त्र विभाग के डा. राकेश कुमार सिंह ने भी मौजूदगी दर्ज की। उन्होंने भी शिक्षकगण को महत्वपूर्ण जानकारी दी। विज्ञान प्रसार की मदद ले उन्होंने एक प्रेजेन्टेशन तैयार किया था। उन्होंने अपना प्रेजेन्टेशन दिया। साथ ही बताया कि पूर्ण सूर्य ग्रहण किस तरह होता है। कैसे इसे देखना चाहिए, यह उन्होंने विस्तार से बताया। कहां-कहां सूर्य ग्रहण कैसे दिखेगा, यह भी डा. राकेश ने बताया। देश के सभी राज्यों में पूर्ण सूर्य ग्रहण को लेकर मास्टर रिसोर्सपर्सन बनाये गये हैं। बिहार प्रांत से डा. राकेश मास्टर रिसोर्सपर्सन बनाये गये हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...