15 जुलाई, 2009
सामूहिक जन भावना से निर्मल होगी गंगा : गुप्ता
निर्मल गंगा अभियान की सफलता के लिए सामूहिक जन सहयोग की जरूरत है। गंगा हम सब की मां है और हम बेटे-बेटियां ही मां की सेवा नहीं करेगे तो कौन करेगा। यह बातें श्रावण के 8वें दिन की गंगा महाआरती के मुख्य अतिथि बीएसएनएल के भागलपुर महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऐसे जनांदोलन की जरूरत है जिसमें शामिल लोग गंगा को न प्रदूषित करे न करने दें। हमारी ओर से सुल्तानगंज की गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के इस अभियान को हर संभव सहयोग किया जायेगा। इससे पहले गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य जितेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया, गंगा वेसिन आथरिटी का गठन किया गया लेकिन इसे वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन किए जाने से संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। चूंकि आथिरिटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री है इसलिए इसे प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन होना चाहिए। इसके लिए गंगा महासभा आवश्यक सुधार में जुटी हुई है। उन्हेांने कहा कि रेल मंत्रालय से यहां के स्टेशन का नामाकरण जाह्नवीनगर या अजगवीनाथ धाम कराने का भी प्रयास चल रहा है। पं. अनूप शर्मा ने मुख्यअतिथि को सपत्नीक सहित सम्मानीत अतिथियों से गंगा पूजन कराते हुए महाआरती करायी। बीएचयू बनारस एवं संपूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय के 5 छात्रों राजन भट्टाचार्य , दामोदर शर्मा, कृष्ण शर्मा, रमेश शर्मा एवं प्रदीप शर्मा ने 108 बर्तिकाओं वाले दीपदानों से महाआरती की । संगीतमय मंत्रोचार हरिदत्त फुलारा एवं केसव अधिकारी कर रहे है। मंच पर गंगा महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार जालान, शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के महेश प्रसाद सिंह बीएसएनएल के एसडीओ एस के कम्पोजिया एवं विवेकानन्द तिवारी सहित आयोजन समिति के स्थानीय लोग उपस्थित थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...