27 जुलाई, 2009

पूर्व राज्य मंत्री मदन प्रसाद सिंह का निधन


पूर्व राज्य मंत्री मदन प्रसाद सिंह का आज सुबह पौने पॉँच बजे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में निधन हो गया। उनको चौदह जुलाई की रात साढे आठ बजे सुगर नील होने के कारण इस अस्पताल के आईसीयु में भर्ती किया गया था।
अपने जीवन काल में उन्होंने अट्ठारह वर्ष तक बिहार में विभिन्न विभागों के मंत्री पद को सुशोभित किया। इसके अलावे नवगछिया में मदन अहल्या महिला महाविद्यालय एवं अरविन्द मेमोरियल स्कूल की स्थापना भी की।
इनकी शव यात्रा मंगलवार को सुबह आठ बजे नवगछिया ( मकंदपुर चौक) स्थित निवास से नगर भ्रमण करते हुए बटेश्वर स्थान के लिए निकलेगी। जहाँ उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व मंत्री के निधन से पुरा परिवार तो शोकाकुल है ही साथ ही पुरा नवगछिया भी शोकाकुल है। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र (अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ मुन्ना, अनिल कुमार सिंह उर्फ़ चुन्ना, अजित सिंह उर्फ़ राजू ) एक पुत्री (अनुजा सिंह उर्फ़ गुड्डी) सहित पुरा परिवार को छोड़ा है। उनकी धर्म पत्नी डा० अहल्या सिंह का निधन ३१ जुलाई २००६ को हो गया था ।
बी कॉम तक शिक्षा प्राप्त अस्सी वर्षीय मदन प्रसाद सिंह ने श्रम नियोजन मंत्री ,शिक्षा मंत्री, मत्स्य एवं पशु पालन मंत्री, कारा मंत्री, ईख मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, पथ परिवहन मंत्री तथा उद्योग मंत्री के रूप में बिहार की अट्ठारह वर्ष तक सेवा की। श्री सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य , बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष , भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रहे थे।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार