03 जुलाई, 2009
कांवरियों को संभल कर चलना पड़ेगा नई राह पर
पहली बार श्रावणी मेला में आने वाले देशी-विदेशी कांवरियों को हर तरफ चकाचक सड़कें दिखेंगी। पिछली यादें लेकर आने वाले भागलपुर या मुंगेर की ओर से चलकर जब सुल्तानगंज में प्रवेश करेगे तो निश्चित तौर पर राहत की लंबी सांस लेंगे। देवघर की ओर से आने जाने वाले को भी पहले से चौड़ी और चिकनी सड़के काफी दूरी तक मिलेंगी। लेकिन तीनों कठपुलवा पुल पर घंटों जाम से इस वर्ष भी लोगों को राहत नहीं मिलेंगी। यहां की सभी सड़कें एक से डेढ़ फीट मोटी पीसीसी वाली हो गई हैं। बिल्कुल नई सड़कों पर भी नंगे पांव चलने वाले कांवरिया को कहीं-कहीं चुभन महसूस हो तो बेचारे संवेदक और अभियंता क्या करे? पहली वर्षा की बौछारों में ही सीमेंट ने छर्री को छोडना शुरू कर दिया है तो कोई क्या करे। दूसरी ओर सड़कें नई बनी हैं यह बताने कि लिए जगह-जगह कई मोड़ पर गड्ढों को छोड़ रखा गया है। बालूघाट से सीधे पुराने पेट्रोल पंप तक जाती पीडब्यलूडी की सड़क तो लाख कोशिश के बाद भी स्व. बच्चू साह की प्रसिद्ध दुकान से आगे स्टेट बैंक तक बन ही नहीं पाई है। उसी अधूरी सड़क पर नगर परिषद कार्यालय से कृष्णानंद स्कूल मोड़ तक बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं। पार्वती मील कंपाउंड से गुजरते बाईपास के दोनों मुहाने पर मौजूद गड्ढे में संतुलन बनाना ड्राइवरों के लिए चुनौती होगी। घाट मोड़ पर ही हवलदार ज्ञानेश्वर यादव के घर के सामने नाला पर पुलिया के प्लेट भी पैरों को ठोकर मारेंगे। आगे की सड़क पर भी कांवरियों के पैरों को जख्मी करने के साथ ही जल जमाव का नजारा पेश करेगे। एन एच की जो पीसीसी सड़क बन रही है उसके भी दोनों छोरों पर भी कांवरियों को और उनके वाहनों को संभल कर ही उतरना होगा। कुल मिलाकर सड़के चकाचक तो है लेकिन यात्रियों को निरापद यात्रा के लिए संभल-संभल कर चलना पड़ेगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...