20 जुलाई, 2009
तूफानी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त
रोहतास के जिले के बिक्रमगंज इलाके में रविवार को हुई तूफानी वर्षा से जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया जबकि इस वर्षा से किसानों को राहत मिली है। दोपहर बाद बिक्रमगंज, दावथ, सूर्यपूरा, दिनारा व कोचस में एकाएक काफी तेज हवा चौतरफा बहने लगी। उसके साथ ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश की रफ्तार का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महज एक घंटे में सूखे हुये खेत लबालब हो गए। लोगों ने इसे तूफानी वर्षा करार दिया है। तेज हवा से मोहनियां-आरा एनएच 30 व मलियाबाग- डुमरांव सड़क पर कई पेड़ उखड़कर गिर पड़े। पास से होकर गुजरे बिजली के तार खंभे समेत गिर पड़े। इससे सड़कों पर आवाजाही रुक गई। मलियाबाग में कई झोपड़ियां धराशायी हो गयीं। कहीं से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। कोवाथ फीडर के समीप देवगना-मिरजापुर तक विद्युत तार पोल धराशायी हो गये। ग्रामीणों ने शट-डाउन करा बिजली आपूर्ति बंद करायी। सूर्यपुरा में भी भारी तबाही की सूचना है। कोचस बाजार में जल जमाव से लोग घरों में कैद हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...