नवगछिया में विद्युत विभाग ने चार जुलाई के बाद शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार लाने का वादा किया है। अधिकारियों का कहना है कि उसके बाद शहरवासियों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर की लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने की कवायद बुधवार से शुरू कर दी गई है। इस कवायद के तहत मकन्दपुर स्थित सब स्टेशन में व्यापक फेरबदल कर इसके कमजोर पार्टस बदले जा रहे हैं। सुधार के इस अभियान मे सहायक अभियंता सत्येन्द्र कुमार , कनीय अभियंता महादेव हांसदा, संवेदक एस कुमार के अलावा विभागीय तकनीकी दल के करीब तीस कर्मचारी लगे हुए हैं।
सहायक अभियंता ने बताया कि पांचएमभीए के ट्रान्सफार्मर को तीन एमभीए के ट्रान्सफार्मर को हटाकर लगाया जा रहा है। पांच एमभीए वाले फीडर से ही नवगछिया शहर को आपूर्ति दी जाएगी। इस फीडर से आपूर्ति चालू होने पर उपलब्धता रहने पर शहर को करीब 22 घंटे तक बिजली मिल सकती है। सब स्टेशन के टाऊन, हाइलेबल,खरीक, गोपालपुर फीडर की अन्य गड़बड़ी को भी दूर किया जा रहा है। गोपालपुर फीडर के ब्रेकर की मरम्मत बुधवार को की गई । सहायक अभियंता ने बताया कि चार जुलाई के बाद आपूर्ति व्यवस्था चकाचक हो जाएगी। आगामी तीन दिनों तक इस कारण सब स्टेशन से आपूर्ति बहाली में व्यवधान के चलते आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होगी तथा शहरवासियों को तत्काल बिजली सुख से वंचित रहना पड़ेगा। उधर बुधवार को बिहपुर सब स्टेशन का एक ब्रेकर खराब हो गया जिससे बिहपुर क्षेत्र में बिजली की भारी किल्लत हुई। एक ही फीडर से बिहपुर प्रखंड को आपूर्ति मिल रही है। सहायक अभियंता ने बताया कि पावर ग्रीड को फीडर खराबी की सूचना दे गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...