01 जुलाई, 2009
पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपये हुआ महंगा
परंपरा को तोड़ते हुए सरकार ने आज मंत्रिमंडल को दरकिनार करते हुए पेट्रोल की कीमत में 4 रुपए और डीजल की कीमत में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. नई कीमतें आज मध्यरात्रि से प्रभावी होंगी. पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा कि दिसंबर से लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत दोगुनी बढ़कर 70 डालर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है. इसके कारण यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है. मूल्य वृद्धि का निर्णय करने से पहले देवड़ा ने बढ़ोतरी के निर्णय पर सिर्फ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी नेतृत्व से परामर्श किया. संसद का बजट सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है और स्पष्ट तौर पर सरकार इससे पहले फैसला लेना चाहती है. साप्ताहिक मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को होनी है. देवड़ा ने कहा कि सरकार घरेलू गैस और केरोसिन की कीमत नहीं बढ़ाएगी. हालांकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को हर सिलिंडर पर क्रमश: 92.96 रुपए और 15.26 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...