18 जून, 2009
बीपीएल आपत्तियों की जांच शीघ्र करें
नवगछिया एसडीओ कपिलदेव महतो ने बुधवार को खरीक प्रखंड में बैठक कर बीपीएल आपत्ति अभियान में लगे कर्मचारियों को तीन दिनों के अंदर आपत्तियों को निबटाने का निर्देश दिया। बैठक करीब दो घंटे तक चली। बैठक में खरीक के प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इबरार आलम के अलावा अभियान में जुटे सदस्यों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान एसडीओ ने यहां आपत्ति के निराकरण की प्रक्रिया पर संतोष जताया। खरीक के बीडीओ ने बताया कि कुल 11 हजार आपत्तियों में से सात हजार की जांच बिना किसी बाहरी कर्मचारियों के सहयोग से पूरा कर लिया गया है। इनमें से साढ़े तीन हजार आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है। शेष चार हजार आवेदनों की जांच के लिए अब 46 कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। पूर्व में इस अभियान में 26 कर्मचारी लगे थे। आपत्तियों के सत्यापन का आधार जिला से प्राप्त फारमेट के आधार पर किया गया। बीस जून तक तय समय सीमा में शेष आपत्तियों का निबटारा कर देना है। आपत्तियों के जांच का कार्य 18 मई से प्रारंभ है। उष्माणपुर पंचायत में अभी आपत्ति की जांच का कार्य नहीं हुआ है। समीक्षा बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो. मंसूर रहमान, जनार्दन शर्मा, प्रखंड प्रसार पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार , पंचायत सचिव हरिचंद्र सिंह, अर्जुन मंडल ने भाग लिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...