18 जून, 2009
गंगा प्रसाद बांध के निर्माण की जांच
गोपालपुर प्रखंड स्थित गंगा प्रसाद बांध के निर्माण कार्य में बीते साल हुई अनियमितता की शिकायत की जांच दो सदस्यीय निगरानी टीम द्वारा गुरूवार को किए जाने के बाद नवगछिया में करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे कटाव निरोधी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए जल संसाधन विभाग चौकस हो गया है। इससे पूर्व जल संसाधन सचिव अजय नायक द्वारा काजी कौरेया व सैदपुर में चल रहे कटाव निरोधी कार्य के निरीक्षण के बाद भी वहां की कार्य संस्कृति में परिवर्तन आया है। अभियंता से लेकर संवेदक तक कार्य में चुस्ती बरत रहे हैं। बीते साल गोपालपुर प्रखंड स्थित गंगा प्रसाद बांध के निर्माण कार्य में हुई अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद उसकी जांच के लिए पटना से दो सदस्यीय निगरानी टीम ने गुरूवार को गांव जाकर बांध की स्थिति की जांच की। विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले साल हुए कार्य के बारे में जल संसाधन विभाग की निगरानी टीम को शिकायत मिली थी कि बांध के जीर्णोद्धार कार्य की खानापूर्ति कर करोड़ों रुपये की राशि की निकासी कर ली गई थी। बुधवार को निगरानी टीम ने कार्य का आकलन करने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग नवगछिया कार्यालय आकर इसके जुड़े कागजातों की भी जांच की। इस विभाग के सहायक अभियंता मिथलेश प्रसाद सिंह ने इसमें उन्हें सहयोग किया। निगरानी टीम ने जांच कार्य पूरा कर लिया है। वह पटना जाकर आलाधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपनारायण मंडल ने निगरानी टीम की जांच की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया गया है। जांच टीम में एक कार्यपालक अभियंता व एक सहायक अभियंता शामिल थे। इस जांच से कार्य से जुड़े संवेदकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस कार्य में जो भी भुगतान किया गया है वो उनके पूर्ववर्ती अभियंताओं ने किया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...