आजकल भीषण गर्मी एवं उमस ने लोगों की बेचैनी काफी बढ़ा दी है। सोमवार तथा मंगलवार को नवगछिया और भागलपुर के लोग दिनभर पसीना से तरबतर होते रहे। उमस के कारण लोगों को न तो घर में राहत मिली रही थी न ही बाहर। घर से बाहर निकलने पर लगता था मानो चेहरा झूलस जायेगा।
मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली सूचना के अनुसार वर्तमान में हवा में बदलाव के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। वर्तमान में प्री मानसून का दौर है। ऐसे में मौसम में उतार-चढ़ाव होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। आजकल हवा काफी बदल गयी है। फिलहाल नवगछिया , भागलपुर सहित पूरा प्रदेश गर्मी से बेहाल है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उष्ण हवा के कारण ही लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज अधिकांश लोग घर से निकलने से परहेज करते रहे। घरों में भी पंखे की हवा आग उगल रही थी। तेज धूप के कारण हवा सुबह दस बजे ही काफी गर्म हो गयी। दिन चढ़ने के साथ-साथ हवा में जलन भी बढ़ती गयी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में हवा में नमी काफी है और जैसे ही तेज धूप धरती तक पहुंची रही है, नमी उष्मा में बदल जा रही है। वहीं उष्मा जब लोगों के शरीर से टकरा रही है तो लोगों को जलन महसूस हो रही है। तेज धूप का सामना करने के लिए लोगों ने आज ठंडे पेय पद्धार्थो का जमकर उपयोग किया। शहर के अधिकांश चौक-चौराहोपर लोग आज सत्तू, नारियल पानी, ईख का रस, फलों के जूस आदि का इस्तेमाल दिनभर करते रहे। आज थोड़े देर धूप में चलने के बाद ही लोग सिर दर्द की शिकायत करने लगते थे। तेज धूप के कारण दोपहर में शहर की अधिकांश सडकें वीरान हो गयीं। दोपहर में सड़कों पर निकलने का लोग साहस नहीं कर रहे थे। लोगों को बार-बार प्यास लग रही थी। प्यास बुझाने के लिए लोग दिनभर रूक-रूककर पानी पीते रहे। आज लोगों को भूख से ज्यादा प्यास लग रही थी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...