14 जून, 2009
नौ प्रखंडों में बीपीएल आवेदन की निष्पादन दर कम
भागलपुर की बीपीएल सूची में त्रुटि और शिकायत के निष्पादन की दर कम है। पिछले एक माह से इसका निष्पादन का काम चल रहा है। शनिवार को जिला पदाधिकारी संतोष कुमार मल्ल ने प्रगति की समीक्षा की जिसमें पाया गया कि 16 में से नौ प्रखंडों में प्रगति की दर काफी कम है। जहां पर्यवेक्षक नहीं हैं वहां बगल के प्रखंड के पर्यवेक्षकों को लगाने का निर्देश दिया गया। एसडीओ को निर्देश दिया गया कि जहां-जहां प्रगति की दर कम है वहां एसडीओ खुद जाकर इसकी समीक्षा करेंगे। 17 जून को सुल्तानगंज, शाहकुंड, खरीक, पीरपैंती व नवगछिया तथा 18 को कहलगांव, गोराडीह, नवगछिया तथा गोपालपुर की समीक्षा की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी बीडीओ, एसडीओ उपस्थित थे। डीएम ने प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की। एसडीओ को निर्देश दिया गया है कि जिस सुपरवाइजर का परफारमेंस खराब है उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा करें। बैठक में कहा गया कि सबौर, बिहपुर और जगदीशपुर में अच्छी प्रगति है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...