14 जून, 2009
लिखो व जीतो प्रतियोगिता में अमित बने विजेता
भागलपुर स्थित टेक्नो प्वाइंट ने शनिवार को 'लिखो व जीतो' प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। निदेशक अंशु कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता छह जून को आयोजित की गयी थी। इसमें बिहार, झारखंड के 30 जिलों के तीस सौ बच्चों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि भागलपुर के अमित कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में पचास हजार रुपये नगद व प्रशस्ति पत्र मिला है। द्वितीय पुरस्कार गया के देवराज को मिला। उन्हें 25 हजार नगद व प्रशस्ति पत्र दिया गया। तृतीय पुरस्कार सुलतानगंज के अनुपम अनिल को मिला। उन्हें दस हजार रुपये के साथ प्रशस्ति सौंपा गया। इस मौके पर सौ प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में टाइम्स आफ इंडिया के पदाधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत दीनबंधु सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के वरिष्ठ शिक्षक डा. बीबी सहाय ने दिया। मंच संचालन टोक्नो मिशन के पूर्ववर्ती छात्र आईआईटी खड़गपुर के अंकुश अग्रवाल व बीआईटी मेसरा के अंकुश पंसारी ने किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
नवगछिया बार एसोसिएसन चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएसन के चुनाव पदाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने बताया की चुनाव 5 सितम्बर को एस...
-
नई दिल्ली : इंडियन ऑयल के मुखिया बीएम. बंसल ने तो पेट्रोल के दाम बढ़ाने का इशारा भर किया, पर भारत पेट्रोलियम ने इसमें कोई देरी नहीं की। इस...