26 जून, 2009
एसएम कॉलेज में दो जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
भागलपुर स्थित सुन्दरवती महिला महाविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को आईएससी, आईए और आई काम की द्वितीय सूची प्रकाशित कर दी है। आईएससी गणित में सामान्य वर्ग का चयन ७३.४० प्रतिशत पर किया गया। बीसी एक व एससी की उन सभी छात्राओं का चयन हो गया है जिन्होंने आवेदन जमा किये थे। वहीं बीसी टू के ६७.६० व एसटी छात्राओं का चयन 70 प्रतिशत पर किया गया है। प्राचार्य डा. रामदयाल सिंह ने बताया कि आईएससी बायोलोजी सामान्य वर्ग में बिहार बोर्ड की छात्राओं का चयन 67.60 व आल बोर्ड का चयन 71.80 प्रतिशत पर किया गया है। बीएसी वन व एससी के सभी वैसे छात्राओं का चयन हो गया है जिन्होंने आवेदन दिया था। बीसी टू की छात्राओं का चयन 48 प्रतिशत पर किया गया। एसटी आल बोर्ड के लिए 68.40 व बिहार बोर्ड के लिए 65.80 प्रतिशत पर चयन हुआ। प्राचार्य ने बताया कि आई काम सामान्य वर्ग के छात्रों का चयन 50 प्रतिशत पर किया गया। वहीं बीसी वन, एससी व बीसी टू की सभी छात्राओं का चयन हो गया है। इसके साथ ही आईए सामान्य वर्ग में सभी छात्राओं का चयन हो गया। प्राचार्य श्री सिंह ने बताया कि सभी छात्राएं हर हाल में 29 जून तक नामांकन करा लें अन्यथा उनके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...